हेल्लो दोस्तों क्या आप Ac gas store कैसे करते है इसके बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट में हम आपको बतायगे की Ac gas store कैसे करे|
क्या आपके घर में Ac लगा हुआ है और आप उस Ac को दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाहते हो तो और आप चाहते हो की Ac में दोबारा gas ना भरवानी पढ़े| इसके लिए गैस को store करवाया जाता है
अगर आप को इसकी थोड़ी नॉलेज है तो आप खुद भी गैस स्टोर कर सकते है और Ac को खुद दूसरी जगह install कर सकते है| Ac को कैसे इनस्टॉल करना है और गैस recover कैसे करनी है पूरी जानकारी नीचे दी है|
Split Ac गैस स्टोर कैसे करे
Split Ac में गैस स्टोर करने के लिए आपको स्टेप बय स्टेप काम करना होगा-
पहले आपको गैस स्टोर करने के लिए Ac के Outdoor के पास जाना होगा| उसके बाद आपको आउटडोर में जहाँ Ac के pipe लगे है उसके ऊपर लगे cover को खोलना होगा| फिर आपको उसमे दो वाल्व मिलेंगे| उसमे दोनों वाल्व का अलग अलग कार्य होता है| Gas स्टोर करने के लिए आपको पहले discharge वाल्व को बंद करना होता है
डिस्चार्ज वाल्व का size सक्शन वाल्व की अपेक्षा छोटा होता है पहले हमें गैस स्टोर करने के लिए उसे बंद करना होता है ताकि जब हम Ac ऑन करे तो गैस डिस्चार्ज ना हो या ना निकले|
इसमें आपको suction valve को ऑन ही रहने देना होगा ताकि गैस को सक्शन किया जा सके| डिस्चार्ज वाल्व को बंद करने के लिए आपको पहले एक L key की जरुरत पड़ेगी जो L के आकर की होती है इनका size भी अलग-2 होता है|
वाल्व को बंद करने के लिए आपको L key को अंदर की तरफ tite करना होगा| जिससे discharge वाल्व बंद हो जायेगा| फिर आपको Ac को ऑन करना होगा| Ac ऑन होने के बाद compressor 30sec के बाद ऑन होगा|
कंप्रेसर ऑन होने के बाद गैस सक्शन होना स्टार्ट हो जाएगी| इसमें आपको 25sec के बाद Ac को तुंरत ऑफ करना होगा| इतना काम करने के बाद Ac की सारी गैस आपके compressor में store हो जाएगी|
दोनों वाल्व अलग अलग कार्य करते है इन दोनों वाल्व के नाम इस प्रकार है-
- सक्शन वाल्व (Suction Valve)
- डिस्चार्ज वाल्व (Discharge Valve)
सक्शन वाल्व कैसे काम करता है
Suction वाल्व की आधी जानकारी सक्शन नाम से ही ज्ञात हो जाती है| Suction का काम किसी भी वस्तु या सामान को अपनी और खींचना होता है उसी प्रकार Ac में suction line का काम गैस को अपनी ओर खींचना है
डिस्चार्ज वाल्व कैसे काम करता है
Discharge वाल्व का काम गैस को दूसरी और छोड़ना होता है Ac में गैस के चलन के लिए सक्शन और डिस्चार्ज का मैन रोल होता है Ac में डिस्चार्ज का काम गैस को डिस्चार्ज करना या छोड़ना है
गैस स्टोर करने से पहले सावधानियाँ
गैस स्टोर करने से पहले आपको कुछ सावधानियाँ याद रखनी चाहिए-
- कभी भी गैस स्टोर करने से पहले डिस्चार्ज वाल्व को बंद कर दे|
- गैस स्टोर होने से पहले डिस्चार्ज वाल्व ऑन ना हो|
- गैस स्टोर होने का समय 25sec से जयादा ना हो|
- डिस्चार्ज वाल्व बंद करने के बाद ही Ac को ऑन करे|
यह भी पढ़े
- Receiver Drier Definition in Hindi | रिसीवर ड्रायर कैसे काम करता है?
- एग्जॉस्ट फैन कैसे काम करता है | How exhaust fan works?
- Magnet Coil क्या है? मैगनेट कोइल कैसे काम करती है?
- इलेक्ट्रिक आयरन क्या है – Electric Iron in Hindi
Conclusion
आशा करता हूँ कि आपको Ac gas store कैसे करे की जानकारी अच्छी लगी होगी| अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें फॉलो करे और हमारी लेटेस्ट पोस्ट की notification पाने के लिए घंटी के बटन पर क्लिक करे|